Search

 
 
 

Deoghar News: टावर चौक पर राजद का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला

Deoghar News: राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से पद छोड़ने की मांग की.
 
ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक जताई नराजगी

Deoghar News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल ने देवघर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. शनिवार को शहर के टावर चौक पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से पद छोड़ने की मांग की.


इसे भी पढ़ें:

 

प्रदर्शन में देवघर विधायक सुरेश पासवान, राजद जिलाध्यक्ष निभूषण यादव, जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई.

 

प्रदर्शन के दौरान विधायक सुरेश पासवान ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए. उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पक्ष में काम कर रही है. विधायक ने बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों का हवाला देते हुए चुनाव प्रक्रिया और आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए.

 

सुरेश पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता में बने रहने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को कथित तौर पर “मुखौटा” बनाकर इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव आयोग की निष्पक्षता बेहद महत्वपूर्ण है और इस मुद्दे पर विपक्ष अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही