Search

 
 
 

Deoghar News: शहीदों को नमन, परिवारों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान

Deoghar : रोहिणी शहीद पार्क में शहादत दिवस समारोह श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया
 

Deoghar : रोहिणी शहीद पार्क में शहादत दिवस समारोह श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में देवघर के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, महापौर सहित जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे.


समारोह की शुरुआत उपायुक्त द्वारा झंडोत्तोलन और राष्ट्रगान के साथ हुई. इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद अमानत अली, सलामत अली व शेख हारून की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उपस्थित अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.


अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि रोहिणी शहीद पार्क को और अधिक विकसित व आकर्षक बनाने के लिए जल्द ही विशेष कार्य योजना पर काम शुरू किया जाएगा, ताकि यह स्थल शहीदों की स्मृतियों को संजोने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित कर सके.


कार्यक्रम के अंत में शहीदों के आश्रित परिवारों को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. पूरे समारोह के दौरान देशभक्ति और शहीदों के प्रति श्रद्धा का माहौल बना रहा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही