Search

 
 
 

Deoghar News: देवघर JAP-5 परिसर में सोलर प्लांट का उद्घाटन

झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP-5) परिसर में रविवार को कमांडेंट आईपीएस अंजनी अंजन ने सोलर प्लांट का शुभ उद्घाटन किया. इस अवसर पर कमांडेंट अंजनी अंजन ने कहा कि सोलर ऊर्जा आज के समय की आवश्यकता है.
 

Deoghar: झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP-5) परिसर में रविवार को कमांडेंट आईपीएस अंजनी अंजन ने सोलर प्लांट का शुभ उद्घाटन किया. इस अवसर पर कमांडेंट अंजनी अंजन ने कहा कि सोलर ऊर्जा आज के समय की आवश्यकता है. यह पहल न केवल JAP-5 परिसर को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. 

 

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह एक प्रेरणादायक कदम है, जिससे ऊर्जा बचत और हरित विकास को बढ़ावा मिलेगा. सोलर प्लांट शुरू होने से परिसर में बिजली की खपत में कमी आएगी और सरकारी संसाधनों की भी बचत होगी. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने इस पहल को आधुनिक एवं पर्यावरण हितैषी सोच का प्रतीक बताया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही