Search

 
 
 

Deoghar News :  होटल संचालक से दुर्व्यवहार मामले में SP की कार्रवाई, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

होटल संचालक से दुर्व्यवहार मामले में देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर ने कार्रवाई की है. मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उनमें मंदिर थाना के सी संजय सिंह के अलावा अवधेश रावत और सुभाषित झा शामिल हैं.
 

Deoghar :   होटल संचालक से दुर्व्यवहार मामले में देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर ने कार्रवाई की है. मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उनमें मंदिर थाना के सी संजय सिंह के अलावा अवधेश रावत और सुभाषित झा शामिल हैं. 

 

 

जानकारी के अनुसार, मंदिर थाना क्षेत्र के शिवगंगा के समीप स्थित एक होटल के संचालक ने देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने संजय सिंह, अवधेश रावत और सुभाषित झा पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है.

 

शिकायत मिलने के बाद एसपी ने मामले की जांच मुख्यालय डीएसपी कराई. जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. पुलिस कार्यालय से तीनों पुलिसकर्मियों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है.

 

जानकारी के मुताबिक, शिवगंगा के समीप स्थित एक होटल में एक लड़का-लड़की ठहरे हुए थे, जो बाद में पास के एक पार्क में घूमने गए थे. वहीं उनके साथ कुछ घटना होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मी होटल पहुंचे और होटल संचालक के साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद होटल संचालक ने मामले की शिकायत एसपी से की. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही