Search

 
 
 

Deoghar News : देवघर के बैंकों में हड़ताल असरदार, कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Deoghar News : बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने, भेदभाव पूर्ण PLI व्यवस्था वापस लेने और यूनियन के साथ वार्ता कर PLI व्यवस्था में संशोधन करने की मांग शामिल है
 
एसबीआई के समक्ष प्रदर्शन करते बैंक कर्माचारी.

Deoghar News : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर देशभर के बैंक कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे. देवघर के बैंकों में हड़ताल असरदार रही. इस दौरान विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एसबीआई देवघर शाखा के पास जमा हुए और जोरदार प्रदर्शन किया और धरना भी दिया. अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की.

 

इसे भी पढ़ें


बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने, भेदभाव पूर्ण PLI व्यवस्था वापस लेने और यूनियन के साथ वार्ता कर PLI व्यवस्था में संशोधन करने की मांग शामिल है. संयुक्त बैंक यूनियन UFBI ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मांगों की पूर्ति की दिशा में त्वरित पहल नहीं की, तो 28, 29 और 30 सितंबर को 3 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल और उसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही