Search

 
 
 

Deoghar News :  वाहन पोर्टल में तकनीकी खामियां, रजिस्ट्रेशन, परमिट समेत अन्य सेवाएं बाधित

झारखंड परिवहन विभाग के वाहन पोर्टल में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसका असर देवघर समेत पूरे राज्य के परिवहन कार्यालयों का कामकाज ठप पड़ गया है. पोर्टल सही तरीके से काम नहीं करने से  वाहन रजिस्ट्रेशन, टैक्स जमा करने, परमिट और फिटनेस जैसी जरूरी सेवाएं बाधित हो रही हैं.
 

Deoghar :  झारखंड परिवहन विभाग के वाहन पोर्टल में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसका असर देवघर समेत पूरे राज्य के परिवहन कार्यालयों का कामकाज ठप पड़ गया है. पोर्टल सही तरीके से काम नहीं करने से  वाहन रजिस्ट्रेशन, टैक्स जमा करने, परमिट और फिटनेस जैसी जरूरी सेवाएं बाधित हो रही हैं. 

 

वाहन पोर्टल तकनीकी खामियां आने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. देवघर डीटीओ विभाग में वाहन मालिकों और डीलरों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. वहीं ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं होने से कई आवेदन लंबित पड़े हैं. सरकार के राजस्व पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है. 

 

देवघर डीटीओ कार्यालय के क्लर्क राजीव कुमार ने बताया कि पोर्टल में लगातार तकनीकी दिक्कत आ रही है.  इस कारण ऑनलाइन काम पूरा नहीं हो पा रहा है. उन्होंने बताया कि संयुक्त परिवहन आयुक्त ने एनआईसी, झारखंड को पत्र भेज कर तत्काल तकनीकी समस्या दूर करने का आग्रह किया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही