Search

 
 
 

Saraikela News : नए SDPO अभिनव भारद्वाज ने पदभार संभाला, नशा कारोबार पर होगी सख्ती

नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने साफ कहा कि जिले में नशे के कारोबार और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एनडीपीएस एक्ट के मामलों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी.
 
सरायकेला के नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज.

Saraikela : सरायकेला के नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने साफ कहा कि जिले में नशे के कारोबार और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एनडीपीएस एक्ट के मामलों में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी. किसी भी हाल में नशे के कारोबार को बढ़ने नहीं दिया जाएगा.

 

 

नए एसडीपीओ ने कहा कि एसपी के निर्देश पर पुलिस लगातार कार्रवाई करेगी, ताकि जिले में नशे के नेटवर्क को खत्म किया जा सके. अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग को नई पेट्रोलिंग गाड़ियां मिली हैं. इन गाड़ियों की मदद से अब दिन के साथ-साथ रात में भी लगातार गश्ती की जाएगी. कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है. उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही