Search

 
 
 

Saraikela News : उत्पाद विभाग की कार्रवाई, दो अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त, 42 लीटर बीयर जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने ईचागढ़ और सीनी ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर दो अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया है. मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, बीयर और जावा महुआ भी बरामद किया गया है.
 

Saraikela :  जिले में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने ईचागढ़ और सीनी ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर दो अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया है. मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, बीयर और जावा महुआ भी बरामद किया गया है. 

 

जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम ने 20 मई की रात करीब 10 बजे ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बामनडीह गांव में छापेमारी की. मौके से पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए लाई गई 42.25 लीटर अवैध बीयर की खेप पकड़ी गई. टीम ने Hywards Bold Beer (650 एमएल) के 55 पीस, Tuborg Beer (650 एमएल) के 5 पीस और Kingfisher Beer (650 एमएल) के 5 पीस बरामद किए. 

 

इसके बाद 21 मई की सुबह करीब 7 बजे सरायकेला थाना क्षेत्र स्थित सीनी ओपी क्षेत्र के महादेवपुर गांव में कार्रवाई की गई. यहां दो अवैध चुलाई अड्डों पर छापा मारकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया. मौके से 1200 किलोग्राम जावा महुआ और 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. 

 

उत्पाद विभाग ने सभी बरामद सामान को जब्त कर लिया है. कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए. फरार लोगों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

 

जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या उत्पाद विभाग को दें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही