Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : डाक विभाग 7 दिनों में आपके घर पहुंचाएगा बाबाधाम का महाप्रसाद

देश के किसी भी कोने में घर बैठे लोग अब बाबा बैद्यनाथ का महाप्रसाद ग्रहण कर सकते हैं. महाप्रसाद डाक के माध्यम से आपके घर पहुंचेगा. लोग प्रसादम योजना के तहत देवघर प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर के नाम से शुल्क जमा कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं.
Advertisement
Advertisement
देवघर जिले की खबरें

Deoghar : देश के किसी भी कोने में घर बैठे लोग अब बाबा बैद्यनाथ का महाप्रसाद ग्रहण कर सकते हैं. महाप्रसाद डाक के माध्यम से आपके घर पहुंचेगा. लोग प्रसादम योजना के तहत देवघर प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर के नाम से शुल्क जमा कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. प्रसादम योजना के तहत 251 रुपए व 501 रुपए के पैकेट उपलब्ध हैं.

 

Uploaded Image

प्रधान डाकघर, देवघर.


पैकेट में शुद्ध पेड़ा, इलायची दाना, बद्धी माला, सिंदूर व बाबा बैद्यनाथ की तस्वीर शामिल है. दोनों पैकेट में सामग्री समान है, सिर्फ मात्रा का अंतर है. यह जानकारी डाक विभाग के अधिकारियों ने दी. उन्होंने बताया कि ऑर्डर के महज 7 दिनों के भीतर प्रसाद को संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचा दिया जाएगा.
ज्ञात हो कि डाक विभाग के स्टॉल पर गंगोत्री का पावन जल भी उपलब्ध है. वहीं, रक्षाबंधन पर बहनों द्वारा भाइयों को राखी भेजने के लिए विशेष लिफाफा (वाटरप्रूफ) उपलब्ध है. सरकार ने इसकी कीमत 10 रुपए निर्धारित की है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही