Deoghar News : चोरों ने एक बार फिर बंद घर को निशाना बनाते हुए दीवार तोड़कर 25 हजार रुपये नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है.
घटना 15 नवंबर 2026 की बताई जा रही है. पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, घर के सदस्य छठ मनाने के लिए बाहर गए हुए थे. इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे से शाम सात बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया.
चोरों ने घर में रखे 25 हजार रुपये नकद, सोने के कान के आभूषण, मंगलसूत्र, चांदी की पायल सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. परिवार के सदस्य जब वापस लौटे तो घर की स्थिति देखकर उनके होश उड़ गए. जांच करने पर चोरी की जानकारी सामने आई.
घटना के बाद पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है. पीड़ित ने कल देर शाम देवघर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कराने, अज्ञात चोरों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है.

