Search

 
 
 

Deoghar News : प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

देवघर के प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. ईमेल के माध्यम से प्रधान डाकघर व पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.
 
प्रधान डाकघर परिसर की जांच करती पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम.

Deoghar : देवघर के प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. ईमेल के माध्यम से प्रधान डाकघर व पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

 


सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पूरे परिसर की गहन जांच की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हैं और धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.


धमकी की सूचना मिलते ही रीजनल पासपोर्ट कार्यालय ने देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर व नगर थाना प्रभारी रवि ठाकुर को इसकी जानकारी दी. एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे पासपोर्ट कार्यालय की गहन तलाशी शुरू कर दी. डॉग स्क्वॉड की टीम को भी जांच में लगाया गया है.पुलिस कार्यालय के हर हिस्से की जांच कर रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही