Search

 
 
 

Deoghar News :  रिखिया में महिला से दुष्कर्म व हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

जिले के रिखिया थाना क्षेत्र स्थित रडिया गांव में एक महिला से दुष्कर्म और हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण रावत, राहुल कुमार और राकडी देवी के रूप में की गई है.
 

Deoghar :   जिले के रिखिया थाना क्षेत्र स्थित रडिया गांव में एक महिला से दुष्कर्म और हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण रावत, राहुल कुमार और राकडी देवी के रूप में की गई है.

 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कुदाल भी बरामद की है, जिसका उपयोग शव को बालू में दबाने के लिए किया गया था. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है. 

 

गौरतलब है कि बीते 19 मई को राडिया नदी में बालू के नीचे से एक महिला का शव बरामद किया गया था.  मृतका की पहचान रिंकू कुमारी के रूप में हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए रिखिया थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

 

पुलिस ने तकनीकी शाखा, फॉरेंसिक जांच और मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया. जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. इस पूरे मामले के खुलासे में रिखिया थाना पुलिस, तकनीकी शाखा और विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. 

 

पुलिस जांच में पता चला है कि 16 मई की शाम महिला खेत की तरफ गई थी. इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव को पहले फेंक दिया गया. बाद में पहचान छिपाने के इरादे से आरोपियों ने शव को नदी किनारे बालू में दबा दिया गया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही