Search

 
 
 

Deoghar News : कुंडा में 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, ₹9,270 बरामद

Deoghar News: गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश कुमार यादव उर्फ मधु, कन्हैया सिंह व महानंद यादव शामिल हैं. यह कार्रवाई देवघर सीओ व कुंडा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने की.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी.

Deoghar News : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ देवघर पुलिस का अभियान लगातार जारी है. एसपी को 30 सितंबर की शाम मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुंडा थाना क्षेत्र के चरकी पहाड़ी स्थित एक खंडहर में छापेमारी की गई. पुलिस ने वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया. तलाशी में उनके पास से 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन व 9,270 रुपए नकद बरामद किए गए.

 

इसे भी पढ़ें


गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश कुमार यादव उर्फ मधु, कन्हैया सिंह व महानंद यादव शामिल हैं. यह कार्रवाई देवघर सीओ व कुंडा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने की. पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही