Deoghar News : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित रह गए लोगों के लिए 18 नवंबर को विशेष अवसर मिलने जा रहा है. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे.
शिविर में बीएलओ की मौजूदगी में मतदाता सूची से संबंधित दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित प्रपत्र-6 भरकर नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे.
वहीं, मतदाता सूची में दर्ज नामों की जांच और त्रुटियों के सुधार से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी. प्रशासन की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए संबंधित सूचियों को सार्वजनिक करने और बीएलओ के माध्यम से घर-घर संपर्क करने की व्यवस्था की गई है.
इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए.

