Search

 
 
 

अरिश्फा खान की मां के गुस्से पर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी , बोले-लव यू आंटी, दिल पर मत लीजिए

Lagatar Desk :दरअसल, एल्विश यादव ने अपने शो रिज मास्टर के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में अरिश्फा खान की आवाज पर टिप्पणी की थी. उन्होंने उनकी आवाज को पैनी और इरिटेटिंग बताया था. इतना ही नहीं, मजाकिया अंदाज में यह भी कहा था कि अरिश्फा की आवाज सुनकर वह टीवी म्यूट कर देते हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस अरिश्फा खान की आवाज को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया. एल्विश के बयान से नाराज अरिश्फा की मां ने भी उन पर जमकर गुस्सा निकाला था. अब इस पूरे मामले पर एल्विश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

 

उन्होंने अरिश्फा की मां की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें प्यार भरा संदेश दिया है. हालांकि, उन्होंने एक पब्लिक फिगर होने के नाते अपनी राय रखने के अधिकार का भी बचाव किया.

 

 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, एल्विश यादव ने अपने शो रिज मास्टर के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में अरिश्फा खान की आवाज पर टिप्पणी की थी. उन्होंने उनकी आवाज को पैनी और इरिटेटिंग बताया था. इतना ही नहीं, मजाकिया अंदाज में यह भी कहा था कि अरिश्फा की आवाज सुनकर वह टीवी म्यूट कर देते हैं.

 

एल्विश की यह टिप्पणी सामने आने के बाद विवाद शुरू हो गया. अरिश्फा की मां ने एक इंटरव्यू और पॉडकास्ट में इस पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि किसी की बेटी के बारे में इस तरह की बातें करना गलत है. गुस्से में उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनका मन करता है कि वह एल्विश के पास जाकर उन्हें थप्पड़ मार दें.

 

 

एल्विश ने मां की नाराजगी को बताया जायज

अरिश्फा की मां का बयान वायरल होने के बाद एल्विश यादव ने अपने यूट्यूब वीडियो में इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अगर कोई उनके बारे में कुछ गलत कहेगा, तो उनकी मां को भी बुरा लगेगा. ऐसे में अरिश्फा की मां का नाराज होना बिल्कुल स्वाभाविक है. एक मां के तौर पर वह अपनी बेटी के लिए ऐसा महसूस कर सकती हैं.

 

पब्लिक फिगर होने पर कही ये बात

वहीं, अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए एल्विश ने कहा कि जब कोई नेशनल टेलीविजन पर आता है, तो वह पब्लिक फिगर बन जाता है. ऐसे में दर्शकों को उसकी पसंद और नापसंद के बारे में अपनी राय रखने का अधिकार होता है. एल्विश का कहना था कि उन्होंने भी अपनी व्यक्तिगत राय ही जाहिर की थी.

 

आंटी के लिए प्यार भरा संदेश

विवाद को शांत करने की कोशिश करते हुए एल्विश ने अरिश्फा की मां के लिए प्यार भरा संदेश भी साझा किया. सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, लव यू आंटी, आप दिल पे मत लिया करो ये सब चीजें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही