Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 1.45 लाख नकद समेत जेवर व बर्तन बरामद

देवघर पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, पितल व कांसा के बर्तन तथा 1,45,000 रुपए नकद बरामद किए हैं.
Advertisement
Advertisement
देवघर जिले की खबरें

Deoghar : देवघर पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, पितल व कांसा के बर्तन तथा 1,45,000 रुपए नकद बरामद किए हैं. शहर के पुरनदाहा मोहल्ला निवासी उमेश तिवारी ने नगर थाने में 18 जुलाई को आवेदन देकर अपने घर में चोरी की घटना की शिकायत दर्ज कराई थी. 

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के घरवासन निवासी राधो पासवान व जिमतपुर निवासी मुरारी पासवान को गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर चोरी गए जेवर, बर्तन व नकद रुपए बरामद किये गए.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही