Search

 
 
 

Deoghar News : देवघर में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, सरकारी योजनाओं के नाम पर करते थे ठगी

Deoghar News: पुलिस के अनुसार, आरोपी APK फाइल के माध्यम से साइबर ठगी को अंजाम देते थे. वे लोगों को आरटीओ चालान, पीएम किसान योजना और पीएम आवास योजना के नाम पर फर्जी संदेश भेजते थे.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Deoghar News : देवघर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दोनों को दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन मंडल और राहुल कुमार मंडल के रूप में हुई है. दोनों सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

 

इसे भी पढ़ें


पुलिस के अनुसार, आरोपी APK फाइल के माध्यम से साइबर ठगी को अंजाम देते थे. वे लोगों को आरटीओ चालान, पीएम किसान योजना और पीएम आवास योजना के नाम पर फर्जी संदेश भेजते थे. इन संदेशों के साथ APK फाइल भेजकर लोगों को अपने झांसे में लेते और ऑनलाइन ठगी करते थे.


आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. मोबाइल और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता के संकेत मिले हैं. छापेमारी में सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी रोहित कुमार दास और देवघर साइबर थाना की टीम शामिल थी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही