Search

 
 
 

Deoghar News : डकैती की योजना बना रहे दो बदमाश गिरफ्तार, 4 फरार

देवघर पुलिस ने सरकंडा जंगल के पास छापेमारी कर डकैती की योजना बना रहे दो बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरकंडा जंगल के पास बाइक खड़ी कर हथियार से लैस 6 अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar : देवघर पुलिस ने जिले के चांदडीह रोड स्थित सरकंडा जंगल के पास छापेमारी कर डकैती की योजना बना रहे दो बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई गुरुवार रात को हुई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरकंडा जंगल के पास बाइक खड़ी कर हथियार से लैस 6 अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी


सूचना के सत्यापन व कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल में छापेमारी कर दो बदमाशों को अवैध हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. उनके चार साथी अंधेरा व जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

 


गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश साह (देवघर) व अमर पासवान (सरैयाहाट) शामिल हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे चांदनी बासमता में डकैती के लिए इकट्ठे हुए थे. पहले भी वे लोग डकैती, लूटपाट, व छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. उनके पास से एक देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल फोन, 3 बाइक बरामद की गई है. छापेमारी टीम में कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, देवपुर थाना के इंसपेक्टर सामु बांडो, एसआई विशंभर विश्वकर्मा, सिवियतन मुर्मू, बजेंद्र वैद्य, प्रवीण कुमार, राजीव मुर्मू शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही