Search

 
 
 

Deoghar News : ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर (2.41 ग्राम) व एक पिकअप वाहन (संख्या JH15V7677) जब्त किया गया है.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar : देवघर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस कामयाबी मिली है. पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर (2.41 ग्राम) व एक पिकअप वाहन (संख्या JH15V7677) जब्त किया गया है.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को बुधवार की रात 10 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर की ओर से एक पिकअप वाहन पर सवार दो व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर देवघर के दूधकोठी (धर्म कांटा) की ओर आ रहे हैं. दोनों देवघर शहर और रिखिया थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री करते हैं.

 


सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष गठित कर देवघर–दुमका मुख्य सड़क पर दूधकोठी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. टीम ने पिकअप वाहन (संख्या JH15V7677) को रोककर तलाशी ली. तलाशी में चालक महानन्द यादव के पास से 7 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई. जबकि वाहन की अगली सीट पर बैठे चन्दन कुमार मंडल  के पास से 6 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई. पुलिस ने कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही