Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : सारठ में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सारठ थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी अभियान में दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. उनके पास 4.97 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है.
Advertisement
Advertisement
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस.

Deoghar : देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर 3 जून को चलाए गए छापेमारी अभियान में दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके पास से 4.97 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया. साथ ही नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में इस्तेमाल की जा रही उनकी TVS अपाचे बाइक को भी जब्त कर लिया.

 

गिरफ्तार आरोपियों में विष्णु कुमार यादव (सोनारायठाढ़ी) व रोहित कुमार दास (मारगोमुण्डा) शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, विष्णु कुमार यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही