Deoghar: पुलिस ने दो युवकों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रिखिया थाना क्षेत्र के जरुआडीह में छापेमारी कर इन दोनों को दबोचा. पुलिस ने इनके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें:
बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी को नशा मुक्त बनाने को लेकर जिला पुलिस संकल्पित है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रिखिया थाना क्षेत्र के जरुआडीह में छापेमारी की गयी. जहां से दो युवक मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करते पकड़े गए. इनके पास से पुलिस ने 3.35 ग्राम ब्राउन शुगर और 2 मोबाइल जब्त किया है. गिरफ्तार युवकों में पवन कुमार (20) और सोनू कुमार माहथा (19) शामिल है.
डीएसपी (मुख्यालय) चंद्रशेखर और रिखिया थाना प्रभारी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment