Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News :  प्रसूता की मौत के बाद सरवां CHC में हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

सरवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में गुरुवार को प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. साथ ही कार्रवाई की मांग की.
Advertisement
Advertisement

Deoghar :  सरवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में गुरुवार को प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. साथ ही कार्रवाई की मांग की. 

 

परिजनों का कहना है कि उपरबहियारी गांव की महिला को दोपहर करीब 12 बजे प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया था, जहां करीब 1:15 बजे उसका प्रसव कराया गया. परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, देवघर रेफर कर दिया गया.

 

हालांकि रेफर किए जाने के कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई. प्रसूता की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे. लोगों ने अस्पताल परिसर के बाहर हंगामा करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की..

 

हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची  और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया. प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जबकि क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही