Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : नगर विकास मंत्री ने श्रावणी मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के परिसदन पहुंचने पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया.
Advertisement
Advertisement
देवघर जिले की खबरें
  •  श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और सुलभ जलार्पण व्यवस्था का लिया जायजा

Deoghar : नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के परिसदन पहुंचने पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया. इसके बाद मंत्री की मौजूदगी में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा, मेयर रवि कुमार राउत और डिप्टी मेयर टीप चटर्जी ने विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया.

 

निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था तथा सुलभ जलार्पण की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई. अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. 

Uploaded Image

 

निरीक्षण के दौरान कहा गया कि बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले प्रत्येक शिवभक्त की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं. प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि राजकीय श्रावणी मेला को सफल, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं और हर व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही