Search

 
 
 

Deoghar News : एम्स का दीक्षांत समारोह 10 को, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे शामिल

Ranchi News : एम्स के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वे दोपहर करीब 12 बजे पीडी हिंदुजा अस्पताल परिसर में आयोजित सैन्य मेले के समापन समारोह में पहुंचेंगे. उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.
 
उपराष्ट्रपति (फाइल फोटो)

Deoghar News : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार (10 अक्टूबर) को देवघर में एम्स के दीक्षांत समारोह और दर्दमारा में आयोजित सैन्य मेले के समापन समारोह में शामिल होंगे. उनका देवघर आगमन सुबह करीब 10 बजे होगा. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

एम्स के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वे दोपहर करीब 12 बजे पीडी हिंदुजा अस्पताल परिसर में आयोजित सैन्य मेले के समापन समारोह में पहुंचेंगे. उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

 

उपराष्ट्रपति सबसे पहले एम्स देवघर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के भी शामिल होने की संभावना है. इसके बाद वे दर्दमारा में आयोजित दो दिवसीय सैन्य मेले का समापन करेंगे. इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे.

 

9 और 10 अक्टूबर को आयोजित सैन्य मेले के जरिए सेना और आम लोगों के बीच बेहतर संबंध बनाने की कोशिश की जा रही है. मेले में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों को प्रमुखता दी गई है.

 

दौरे के मद्देनजर शुक्रवार को देवघर एयरपोर्ट से एम्स और दर्दमारा तक मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई. अधिकारियों ने काफिले के रास्ते, पुलिस की तैनाती और अन्य जरूरी इंतजामों का जायजा लिया. कार्यक्रम पूरा होने के बाद उपराष्ट्रपति के दोपहर करीब 2 बजे देवघर एयरपोर्ट से रवाना होने की संभावना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही