- आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पुलिस से धक्का-मुक्की
Deoghar News : देवघर जिले के सारवां प्रखंड के सिरसिया गांव में शुक्रवार को मारपीट में गंभीर रूप से घायल शंभू यादव की एम्स, देवघर में इलाज के दौरान मौत हो गई. खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को एनएच-114ए स्थित तिनबाटांड़ मोड़ पर रखकर सड़क जाम कर दी. इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया.
इसे भी पढ़ें
परिजन और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. उनकी मांग थी कि सिरसिया गांव निवासी आरोपी राजेश यादव समेत मारपीट में शामिल अन्य लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो.
सड़क जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने में जुट गई. लेकिन ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. करीब दो घंटे तक चले विरोध-प्रदर्शन के कारण एनएच-114ए पर यातायात पूरी तरह ठप रहा. अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

