Deoghar News : जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर ग्राम पंचायत में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. इस घटना में पत्नी की जान चली गई, जबकि पति भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इसी दौरान उनका बेटा माता-पिता के बीच चल रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंचा. झगड़ा रोकने के दौरान बेटे ने पिता को धक्का दिया, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए.वहीं, घटना में पत्नी की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
मृतका की बड़ी बेटी ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच आपसी विवाद और मारपीट के दौरान ही उसकी मां की जान चली गई.
घटना के पीछे की वास्तविक वजह और मौत की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

