Search

 
 
 

Deoghar News : बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

बंगाल व असम विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर देवघर में खूब जश्न मना. पार्टी के बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता टावर चौक पर जुटे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया.
 
टावर चौक पर जश्न मनाते भाजपाई.

Deoghar : पश्चिम बंगाल व असम विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर देवघर में खूब जश्न मना. पार्टी के बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता टावर चौक पर जुटे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया. मौके पर पूर्व विधायक नारायण दास, भाजपा के जिला मंत्री अभयानंद झा व नगर अध्यक्ष सोनाधारी झा मुख्य रूप से उपस्थित थे.

 


सभी ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी. नरेंद्र दास ने कहा कि यह जीत बंगाल और असम की जनता की जीत है. यह जीत बीजेपी के मेहनती कार्यकर्ताओं को समर्पित है. पूरे देश में पीएम मोदी पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है. इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता डीजे की धुन पर बंगाली गीतों पर नाचते नजर आए. मौके पर विजया सिंह, दिवाकर गुप्ता, अशोक मोहन, डॉ राजीव कुमार, सचिन सुल्तानिया, पंकज सिंह भदोरिया सहित अन्य उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही