Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में यूथ वॉयस ने फूंका सरकार का पुतला

जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ रांची में आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में यूथ वॉयस देवघर ने मंगलवार को शहर में राज्य सरकार का पुतला दहन किया.
Advertisement
Advertisement
प्रदर्शन करते संगठन के युवा.

Deoghar : जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ रांची में आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में यूथ वॉयस देवघर ने मंगलवार को शहर में राज्य सरकार का पुतला दहन किया. संगठन के शुभम कुमार ने कहा कि परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा वाटर कैनन, आंसू गैस व लाठीचार्ज करना निंदनीय है. उन्होंने सरकार से छात्रों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने और पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की.

 


संगठन की मांगों में टीडीपीएल की ओर से आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द करने, जेपीएससी व जेएसएससी की सभी विवादित परीक्षाएं रद्द करने, परीक्षाओं को नए सिरे से पारदर्शी व बेहतर व्यवस्था के साथ दोबारा आयोजित करने, पूरे मामले की सीबीआई जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, मामले में लिप्त सभी जिम्मेदार नेताओं व अधिकारियों की जवाबदेही तय करने शिक्षा मंत्री सहित संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के इस्तीफे की मांग शामिल है.


प्रदर्शन में शुभम कुमार, अनुज राय, अक्षय सिंह राजपूत, अभिषेक सिंह, राजीव रंजन राय, अमर कुमार, सिंटू कुमार, प्रीतम कुमार,विनय राय,  पांडव यादव, अक्षय कुमार, रितेश कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, रौनक कुमार, प्रवीण कुमार, पीयूष कुमार, रोशन कुमार, सूरज कुमार, गौरव कुमार सहित दर्जनों युवा शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही