Search

 
 
 

देवघर :  LPG सिलेंडर की सप्लाई व बुकिंग ना होने से जनता परेशान, गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देवघर में एलपीजी और कमर्शियस गैस सिलेंडर का संकट गहराता जा रहा है. शहर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की नियमित आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है.
 

Ranchi :   मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच देवघर में एलपीजी और कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट गहराता जा रहा है. जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई और बुकिंग में आ रही दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

 

बुकिंग नहीं होने और सिलेंडर की समय पर डिलीवरी नहीं मिलने से मां तारा, बाबा हिंद, भारत गैस और शिवम इंडेन गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है. कई उपभोक्ता एजेंसी कार्यालय पहुंचकर गैस बुकिंग और सिलेंडर की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं. वहीं एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं.

 

उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से बुकिंग में समस्या आ रही है और सिलेंडर की आपूर्ति भी समय पर नहीं हो पा रही है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है. एक ने बताया कि मिस्ड कॉल या मैसेज करके गैंस बुकिंग कराने पर डीएसई नंबर नहीं आ रहा है. वहीं दूसरे ने बताया कि 10 दिन पहले बुकिंग होने के बाद भी अब तक सिलेंडर नहीं मिल पाया है.     

 

Uploaded Image

 

कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से होटल-रेस्टोरेंट संचालक परेशान

दूसरी तरफ कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने से होटल व रेस्टोरेंट संचालकों और अस्पतालों की मुश्किलें बढ़ने लगी है. सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कई होटल और रेस्टोरेंट की रसोई व्यवस्था पर असर पड़ रहा है.

 

वहीं अस्पतालों में भी खाना बनाने और अन्य आवश्यक सेवाओं के संचालन में दिक्कतें आने लगी हैं. इस बीच कई होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने वैकल्पिक व्यवस्था करने की तैयारी शुरू कर दी है. ताकि सेवाएं बाधित न हों.

 

दबाव बढ़ने के कारण हो रही परेशानी

इधर एजेंसी से जुड़े लोगों का कहना है कि एक साथ अधिक बुकिंग आने के कारण दिक्कत हो रही है. स्थिति को जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही