Search

 
 
 

रांची: घरेलू गैस की किल्लत व बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला

देश में घरेलू गैस की बढ़ती किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने केंद्र सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति केंद्र सरकार की नीतिगत विफलता का परिणाम है, जिसका सीधा असर देश की आम जनता, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं पर पड़ रहा है.
 

Ranchi : देश में घरेलू गैस की बढ़ती किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने केंद्र सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति केंद्र सरकार की नीतिगत विफलता का परिणाम है, जिसका सीधा असर देश की आम जनता, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं पर पड़ रहा है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि एक ओर सरकार उज्ज्वला योजना का प्रचार करती है, वहीं दूसरी ओर रसोई गैस की उपलब्धता और कीमतों पर कोई ठोस नियंत्रण नहीं रख पा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई राज्यों में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जहां महिलाओं को मजबूरी में फिर से लकड़ी और कोयले का सहारा लेना पड़ रहा है.

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता की मूलभूत जरूरतों को नजरअंदाज कर रही है. पहले से ही महंगाई चरम पर है और अब गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है. उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत गैस आपूर्ति को सुचारू करे, सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे और कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए.

 

कांग्रेस ने कहा कि रसोई गैस किसी विलासिता की वस्तु नहीं, बल्कि आम लोगों की दैनिक जरूरत है. यदि सरकार समय रहते स्थिति को नहीं संभालती है, तो इसका सबसे बड़ा खामियाजा गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भुगतना पड़ेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही