Search

 
 
 

रांची : LPG गैस का पर्याप्त स्टॉक है, घबराएं नहीं, कालाबाजारी पर कार्रवाई की चेतावनी

एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर मची होड़ के बीच जिला प्रशासन हरकत में आया है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को गैस कंपनियों और एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.  डीसी ने कहा कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त आपूर्ति है. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.
 
  • गैस एजेंसियों के साथ रांची डीसी ने की बैठक
  • बुकिंग बढ़ने से सॉफ्टवेयर पर दबाव बढ़ा है
  • सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन का काम जारी है, जल्द ही व्यवस्था सामान्य हो जाएगी
  • एजेंसी कार्यालयों में भीड़ न लगाने की अपील
  • आईवीआर, मिस्ड कॉल, मोबाइल ऐप और वेब के माध्यम से बुकिंग करने की सलाह

Ranchi :   एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर मची होड़ के बीच जिला प्रशासन हरकत में आया है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को गैस कंपनियों और एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.  डीसी ने कहा कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त आपूर्ति है. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

 

उपायुक्त ने गैस की कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी. साथ ही अस्पताल, आंगनबाड़ी, जेल और अन्य जरूरी संस्थानों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए हैं. 

 

 

एजेंसी व कार्यालयों में भीड़ न लगाने की अपील

बैठक में आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि एक साथ बड़ी संख्या में बुकिंग आने से कंपनियों के सॉफ्टवेयर पर दबाव बढ़ गया है, जिसके कारण बुकिंग में दिक्कत आ रही है.

 

फिलहाल सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन का काम जारी है और जल्द ही व्यवस्था सामान्य हो जाएगी. अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से एजेंसी व कार्यालयों में भीड़ न लगाने और आईवीआर, मिस्ड कॉल, मोबाइल ऐप और वेब के माध्यम से बुकिंग करने की अपील की है.

 

25 दिन के बाद ही होगी दूसरी बुकिंग

केंद्र सरकार के निर्देश के मुताबिक, अब गैस बुकिंग होने के 25 दिन के बाद ही दूसरी बुकिंग हो सकेगी. हालांकि आपात स्थिति में उपभोक्ता दो और पांच लीटर के छोटे सिलेंडर ले सकते हैं. बीपीसीएल और एचपीसीएल के पांच लीटर सिलेंडर बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और आधार कार्ड दिखाकर इन्हें लिया जा सकता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही