Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रसोई गैस की किल्लत, विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन, राहुल ने कहा, पीएम मोदी पैनिक में हैं

राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी जी देशवासियों को कह रहे हैं पैनिक मत कीजिए और खुद ही पैनिक कर रहे है. वो एप्स्टीन फाइल को लेकर,,अडानी केस को लेकर पैनिक है.
Advertisement
Advertisement
  • सोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से लाखों परिवार हलकान हैं.
  • पीएम कह रहे हैं,घबराने की जरूरत नहीं है.  लेकिन खुद घबराए हुए हैं.
  • एप्स्टीन फाइल, अडानी केस को लेकर पीएम पैनिक है.

New Delhi : देशभर में लगातार बढ़ती जा रही रसोई गैस और सिलेंडरों की किल्लत को लेकर आज  गुरुवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर के मकर द्वार पर  धरना-प्रदर्शन किया.

 

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले  विपक्षी सांसद हाथों में सिलेंडर के पोस्टर- बैनर लेकर परिसर में जमा हुए और नारेबाजी की.  सासंदों ने आरोप लगाया कि रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से लाखों परिवार हलकान हैं. लेकिन मोदी सरकार इसे हल्के में ले रही है.  

 

 

 

विभिन्न राज्यों में LPG की कमी की समस्या और बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा,  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद परिसर में कहा, प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है.  लेकिन खुद घबराए हुए हैं. कारण अलग हैं,

 

मोदी सदन के अंदर नहीं आ पा रहे हैं राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी जी देशवासियों को कह रहे हैं पैनिक मत कीजिए और खुद ही पैनिक कर रहे है. वो एप्स्टीन फाइल को लेकर,,अडानी केस को लेकर पैनिक है. 

 

राहुल गांधी ने कहा  कि देश में LPG और तेल की जो गंभीर स्थिति है, वो अभी शुरुआत है.  इस बारे में मैं सदन में बोलना चाहता था, लेकिन कोई नयी प्रक्रिया शुरू हुई है. इसमें मंत्री पहले तय करेंगे, फिर मैं बोलूंगा और फिर मंत्री उस पर जवाब देंगे.

 

राहुल गांधी ने कहा  कि अभी इस समस्या(LPG) तैयारी करने की जरूरत है, क्योंकि अभी हमारे पास समय है।. प्रधानमंत्री और सरकार को तुरंत इस समस्या से निकलने के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.  अगर तैयारी नहीं की तो करोड़ों लोगों का नुकसान होगा. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही