Search

 
 
 

देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रशासन के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का धरना

बाबा बैधनाथ मंदिर में कथित अव्यवस्था, प्रशासनिक मनमानी और भ्रष्टाचार के विरोध में पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से मंदिर कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना दिया गया. धरने का नेतृत्व सभा के महामंत्री निर्मल झा और वरीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने किया.
 

Deoghar :   बाबा बैधनाथ मंदिर में कथित अव्यवस्था, प्रशासनिक मनमानी और भ्रष्टाचार के विरोध में पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से मंदिर कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना दिया गया. धरने का नेतृत्व सभा के महामंत्री निर्मल झा और वरीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने किया. 

 

 

धरने में शामिल निर्मल झा ने  आरोप लगाया कि मंदिर में तैनात पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट मनमाने ढंग से श्रद्धालुओं को प्रवेश करा रहे हैं, जिससे पारंपरिक पुरोहित व्यवस्था प्रभावित हो रही है.  उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है. 

 

 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि धरने के माध्यम से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आगे न्यायालय का रुख करेंगे. इस मौके पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में पुरोहित धरने पर बैठे रहे. सभी की एक ही मांग थी कि जिला प्रशासन मंदिर में व्याप्त अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को तत्काल दूर करे, अन्यथा वे आगे भी आंदोलन तेज करने और कोर्ट जाने को मजबूर होंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही