Search

देवघर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Deoghar : जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.04 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के यात्री शेड के पास अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है.
 
सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने छापेमारी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 4.04 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज चौधरी उर्फ सोनू (31 वर्ष), निवासी– बुड़वाकुरा, थाना– मोहनपुर और मनीष कुमार उर्फ सन्नी (23 वर्ष), निवासी– सिंहरायडीह, थाना– मोहनपुर के रूप में हुई है. इस मामले में मोहनपुर थाना कांड संख्या 115/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21(बी) में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

देवघर पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही