Search

 
 
 

देवघरः होटलों में ठहरने वाले संदिग्धों पर पुलिस की नकेल, होगी रियल टाइम निगरानी

एसपी सौरभ ने बताया कि इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य जिले की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाना है. इस प्रणाली से उन संदिग्धों पर रोक लगेगी जो बिना किसी वैध सत्यापन के होटलों में ठहरते हैं. इससे न सिर्फ संदिग्ध गतिविधियों की पहचान होगी, बल्कि अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी.
 
प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेते एसपी, सभी थानेदार व अन्य.

Deoghar : देवघर जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अहम तकनीकी पहल की है. एसपी सौरभ के नेतृत्व में मंलवार सभी थाना प्रभारियों के लिए ‘गेस्ट वेरिफिकेशन सिस्टम’ पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई.

 

प्रशिक्षण में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ने इस प्रणाली की तकनीकी बारीकियों व कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया. नए सिस्टम के तहत जिले के सभी होटल व गेस्ट हाउस अब आगंतुकों की जानकारी मैन्युअल रजिस्टर की बजाय सीधे ऐप या पोर्टल पर दर्ज करेंगे. वहीं, थाना प्रभारी अपने कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम से इन प्रविष्टियों का रियल-टाइम सत्यापन करेंगे.

 

 

एसपी ने बताया कि इस सिस्टम का मुख्य उद्देश्य जिले की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाना है. इस प्रणाली से उन संदिग्धों पर रोक लगेगी जो बिना किसी वैध सत्यापन के होटलों में ठहरते हैं. इससे न सिर्फ संदिग्ध गतिविधियों की पहचान होगी, बल्कि अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी यह तकनीक बेहद कारगर साबित होगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही