Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा–2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र (डिस्ट्रिक्ट मुख्यालय) की जानकारी 8 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर देख सकेंगे.

 

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थी OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) लिंक https://jpscotr.com के माध्यम से अपना ई-मेल आईडी/मोबाइल नंबर/OTR नंबर और पासवर्ड दर्ज कर परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

 

वहीं, 14 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे) से अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड, अटेंडेंस शीट और परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए भी उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट या OTR लिंक का उपयोग करना होगा.

 

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी जांचने और आवश्यक दस्तावेज डाउनलोड करने की अपील की है, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही