Search

मोरहाबादी TOP व बरियातू थाना को नहीं लगी भनक, प्रीति ज्वेलर्स में हो गई लूट

Ranchi: राजधानी रांची के हरिहर सिंह रोड में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. ताज्जुब की बात तो यह है कि जिस जगह पर लूट हुई है उसके आगे मोरहाबादी टीओपी है और उसके पीछे बरियातू थाना है. इस बीच में दोनों थाने की पेट्रोलिंग गाड़ियां गश्ती कर रही थी. लेकिन इसके बावजूद बाइक सवार लुटेरे सभी को चकमा देकर फरार हो गया.

 

मोरहाबादी टीओपी और बरियातू थाने की पुलिस को इस लूट की भनक तक नहीं लगी. अपराधी आराम से इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. आसपास के लोगों ने जब हल्ला किया कि इस दुकान में लूट हुई तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की.

 

एक बाइक पर तीन लोग थे सवार, पहले रेकी की उसके बाद लूट की वारदात को दिया अंजाम

प्रीति ज्वेलर्स में लूट की वारदात को तीन अपराधियों ने अंजाम दिया है. तीनों अपराधी एक बाइक पर सवार थे. इन लुटेरों ने पहले दुकान की रेकी की. उसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया. यह पूरा मामला घर में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. सीसीटीवी कैमरा में देखा गया है कि एक बाइक पर तीन अपराधी सवार थे.

 

लुटेरों ने सबसे पहले बाइक को दुकान से 20 मीटर की दूरी पर खड़ा किया उसके बाद सभी लोगों ने दुकान में प्रवेश किया. दुकान में प्रवेश करने के बाद अपराधियों ने दुकान के शटर को बंद कर दिया. उसके बाद हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया. लूट करने के बाद अपराधी अपनी बाइक पर बैठे और सभी को चकमा देकर फरार हो गए.

 

राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद 

राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. रांची में हाल के दिनों में अपराधियों ने कई आपराधिक वारदात को अंजाम दिया है. इसके बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं.

 

पुलिस के आला अधिकारी शहर में एंट्री क्राइम चेकिंग और तमाम सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हैं. लेकिन इन सभी चीजों का असर अपराधियों पर नहीं है. अपराधी बेखौफ तरीके से आपराधिक वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे है.

Uploaded Image

पुलिस चला रही चेकिंग अभियान

 

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस चला रही एंटी क्राइम चेकिंग 

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस एंटी क्राइम चेकिंग चला रही है. यह चेकिंग बरियातू, अरगोड़ा व अन्य इलाके में चलाई जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम ने कई बाइक और कारों की जांच की है. लेकिन कुछ भी नहीं पता चला है. घटनास्थल पर सिटी एसपी, सदर डीएसपी, कई थानेदार और पेट्रोलिंग टीम मौजूद थी. फिलहाल अपराधी फरार हो गये है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp