Search

 
 
 

Deoghar News: AI तकनीक से होगी श्रावणी मेला की निगरानी

श्रावणी मेला के सफल संचालन को लेकर सोमवार को बीएड कॉलेज परिसर में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुस्कर ने संयुक्त रूप से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, अधिकारियों तथा बाहर से आए पुलिस बल के पदाधिकारियों की सामूहिक ब्रीफिंग की
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: श्रावणी मेला के सफल संचालन को लेकर सोमवार को बीएड कॉलेज परिसर में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुस्कर ने संयुक्त रूप से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, अधिकारियों तथा बाहर से आए पुलिस बल के पदाधिकारियों की सामूहिक ब्रीफिंग की. 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला को लेकर अधिकारियों को सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए.

Uploaded Image

उपायुक्त ने कहा कि पहली सोमवारी के दौरान सबसे अधिक भीड़ रहती है. ऐसे में सभी अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुलभ एवं सुरक्षित जलार्पण कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी अधिकारी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल का पूर्व निरीक्षण कर लें और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत दें. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को ड्रेस कोड का पालन करने, अनुशासित रहने और अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष मेले की निगरानी और प्रबंधन के लिए AI Chatbot, AI Feedback System, Face Recognition Camera, Head Count Machine, Heat Management System और Attendance System जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा. उन्होंने सभी अधिकारियों को 24 घंटे IMCR से जुड़े रहने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

 

पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुस्कर ने कहा कि बाहर से आए सभी पुलिस पदाधिकारी स्थानीय परिस्थितियों और मेला क्षेत्र से भली-भांति परिचित हो जाएं, ताकि भीड़ नियंत्रण में किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने बताया कि सभी ओपी और यातायात ओपी की जिम्मेदारी डीएसपी रैंक के अधिकारियों को सौंपी गई है और उन्हें अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है.

 

बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा एवं अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने भी पहली सोमवारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी. इस अवसर पर नगर आयुक्त, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही