Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर एसपी ने कोविड अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिया जरुरी निर्देश

Advertisement
Advertisement

Deoghar: सोमवार को देवघर एसपी अश्विनी सिन्हा ने जिला के कोविड अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. एसपी ने पुराना सदर अस्पताल, नया सदर अस्पताल समेत दो अन्य निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया. एसपी ने पुराने सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. एसपी ने अस्पताल कर्मियों को पुलिस अधिकारियों का नंबर उपलब्ध कराया. और किसी भी तरह की समस्या होने पर संपर्क करने के लिए कहा. वहीं एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के शव का अंतिम संस्कार कराने का निर्देश भी दिया गया. इसके अलावा कोविड अस्पतालों में पुलिस की पेट्रोलिंग की समुचित व्यवस्था का आदेश भी एसपी ने दिया.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Image-2021-04-26-at-21.41.28111111111111111111111111111111111.jpg"

alt="" class="wp-image-55799" width="835" height="557"/>
अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी

वैश्विक महामारी कोविड-19 का संक्रमण देशभर में लगातार तेजी से फैल रहा है. कोरोना सांसों से रिश्तों की डोर को भी तोड़ रहा है. ऐसे में लोगों से इस विपरीत परिस्थिति में धैर्य रखने की अपील की गई है. एसपी ने अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान मरीजों के परिजनों से अनुरोध किया है कि, किसी भी स्थिति में अस्पतालों में भीड़ लगान से बचें. उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों से इस महामारी के दौर में सहयोग की अपील की है.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही