Search

 
 
 

देवघर एसपी ने 24 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला

एसपी सौरभ कुमार ने कहा कि यह तबादला व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है. सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानांतरित अधिकारियों से शीघ्र योगदान सुनिश्चित कराएं और इसकी रिपोर्ट दें.
 
देवघर एसपी सौरभ कुमार.

Deoghar : देवघर एसपी सौरभ कुमार ने जिले के 24 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस संबंध में जिला पुलिस मुख्यालय ने नोटिफिकेशन जारी जारी किया हैं. बदले गए सभी पुलिस पदाधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. जारी नोटिफिकेशन में कई थानों, पुलिस केंद्र, विधि शाखा, नियंत्रण कक्ष व महिला थाना समेत विभिन्न इकाइयों में नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. कुछ अधिकारियों को शहरी से ग्रामीण थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस केंद्र व विशेष शाखा में पदस्थापित किया गया है.

 

एसपी ने कहा कि यह तबादला व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है. सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानांतरित अधिकारियों से शीघ्र योगदान सुनिश्चित कराएं और इसकी रिपोर्ट दें. बताया जा रहा है कि इन तबादलों से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था और मजबूती होगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही