Search

 
 
 

देवघर राजकीय श्रावणी मेला : दूसरी सोमवारी पर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने कांवरिया पथ का निरीक्षण किया

देवघर राजकीय श्रावणी मेला 2026 की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने आज सोमवार अहले सुबह नंदन पहाड़ से बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक रूटलाइन और कांवरिया पथ का निरीक्षण किया.
 

Deoghar  :  देवघर राजकीय श्रावणी मेला 2026 की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने आज सोमवार अहले सुबह नंदन पहाड़ से बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक रूटलाइन और कांवरिया पथ का निरीक्षण किया.

 

उन्होंने सुरक्षा, कतार प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. उपायुक्त ने अधिकारियों और पुलिस बल को धैर्य व सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की मदद करने तथा संवेदनशील स्थानों पर लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया.

   

उन्होंने सूचना-सहायता केंद्र, स्वास्थ्य कैंप, मातृत्व विश्राम गृह, पुलिस ओपी, ट्रैफिक ओपी, पर्यटन केंद्र और विद्युत केंद्र का भी  निरीक्षण किया. स्वास्थ्य कैंपों में जीवन रक्षक दवाइयां और एंबुलेंस चौबीसों घंटे उपलब्ध रखने का निर्देश दिया.

 

उन्होंने निर्धारित पार्किंग स्थलों को व्यवस्थित रखने और सड़कों पर अनधिकृत पार्किंग रोकने को कहा, ताकि जाम की स्थिति न बने. रूटलाइन के सभी होल्डिंग पॉइंट्स पर पानी, बिजली, मिस्ट कूलिंग और चिकित्सा सुविधा चालू रखने तथा क्यू कॉम्प्लेक्स को श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप दुरुस्त रखने की सख्त हिदायत दी.

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित संबंधित अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही