Search

 
 
 

देवघरः पेड़-पौधे मिट्टी संरक्षण, वर्षा संतुलन व प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम में सहायक- चुन्ना सिंह

विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे न केवल हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि मिट्टी संरक्षण, वर्षा चक्र के संतुलन और प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम में भी अहम भूमिका निभाते हैं.
 
उद्घाटन करते विधायक चुन्ना सिंह व अन्य.

सारठ के दुमदुमी में 76वां वन महोत्सव का आयोजन

Deoghar : देवघर वन प्रमंडल की ओर से सारठ प्रखंड के दुमदुमी गांव में 76वां वन महोत्सव का आयोजन उत्साह के साथ हुआ. मुख्य अथिति सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने आम का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन व जैव विविधता को बनाए रखने में पेड़ों के महत्व पर चर्चा की गई. विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे न केवल हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि मिट्टी संरक्षण, वर्षा चक्र के संतुलन और प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम में भी अहम भूमिका निभाते हैं.


देवघर के वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण ने ग्रामीणों को विभाग की योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ लेने की अपील की. वन क्षेत्र पदाधिकारी एसडी सिंह ने भी विचार व्यक्त किए. मौके पर दुमदुमी के मुखिया मोहम्मद शमीम, ग्राम प्रधान मनी भूषण दास, ग्राम वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मिहिर दास, वन अधिकारी अमीश आशीष,  पंकज,  अजय,  तपन,  विकास, विक्रमजीत,  शशिभूषण, सुमन, निलेश सहित अन्य वनकर्मी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही