Search

 
 
 

देवघरः बल्ब लगाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

घटना सारवां थाना क्षेत्र के सुडीयाडीह गांव की है. मृतक की पहचान गांव के अवलेश झा के रूप में हुई. भाई ने बताया कि अवलेश झा घर में बल्ब लगा रहा था. तभी वह करंट की चपेट में आकर गिर गया.
 

Deoghar : देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. घटना सुडीयाडीह गांव की बतायी जाती है. मृत युवक की पहचान गांव के अवलेश झा के रूप में हुई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अवलेश झा के भाई ने बताया कि गांव में मनसा पूजा की तैयारी चल रही थी. जिसमें सभी लोग व्यस्त थे. अवलेश घर में बल्ब लगा रहा था. तभी वह करंट की चपेट में आकर गिर गया.

 पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और पोल से बिजली कनेक्शन काट दिया गया. परिजन अवलेश को उठाकर आनन-फानन में सदर अस्पताल, देवघर ले गए, जहां डॉक्यर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर जांच-पड़ताल की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही