Search

 
 
 

देवघर: हर्ष फायरिंग में युवक घायल, वैवाहिक कार्यक्रम मातम में बदला

देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिक्षा सभा चौक पर उस समय वैवाहिक कार्यक्रम मातम में तब्दील हो गया, जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में परिजनों ने घायल हुए युवक को देवघर सदर अस्पताल भर्ती कराया
 

Deoghar:  देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिक्षा सभा चौक पर उस समय वैवाहिक कार्यक्रम मातम में तब्दील हो गया, जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में परिजनों ने घायल हुए युवक को देवघर सदर अस्पताल भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए एम्स रेफर कर दिया. घायल युवक का एम्स में इलाज चल रहा है. 

 

जानकारी के मुताबिक, घटना देवघर के नरसिंह टॉकीज के पास हुई. घायल युवक का नाम सुमित ठाकुर है. पिता का नाम सुनील ठाकुर है. आपको बता दें कि यह पूरी घटना शादी विवाह के वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर सभी परिजन विध व्यवहार के कार्यक्रम को लेकर किसी जगह जा रहे थे, तभी देवघर के नर्सिंग टॉकीज के पास किसी परिजन ने आसमानी फायरिंग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही