Search

 
 
 

देवघर के नए सिविल सर्जन डॉ रमेश प्रसाद ने कार्यभार संभाला

ए सिविल सर्जन डॉ रमेश प्रसाद ने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग में अच्छे वातावरण में बेहतर कार्य हो इसके लिए वे जल्द ही जिले में पदस्थापित डॉक्टरों के साथ बैठक करेंगे. स्वागत करने वालों में झासा के राज्य संयोजक डॉ शरद कुमार, जिला अध्यक्ष डॉ अभय यादव, सचिव डॉ प्रभात रंजन सहित अन्य शामिल थे.
 

Deoghar : देवघर के नए सिविल सर्जन डॉ रमेश प्रसाद कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने बुधवार की देर शाम पदभार ग्रहण किए. गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय काम करने का उनका पहला दिन रहा. इस मौके पर देवघर जिला झासा के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

 


उन्होंने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग में अच्छे वातावरण में बेहतर कार्य हो इसके लिए वे जल्द ही जिले में पदस्थापित डॉक्टरों के साथ बैठक करेंगे. सिविल सर्जन का स्वागत करने वालों में झासा के राज्य संयोजक डॉ शरद कुमार, जिला अध्यक्ष डॉ अभय यादव, सचिव डॉ प्रभात रंजन, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराधा कुमारी, डॉ शालिनी कुमारी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रविजीत प्रकाश, सर्जन डॉ रवि कुमार, संथाल परगना प्रमंडल के कार्यकारिणी सदस्य डॉ चितरंजन कुमार पंकज शामिल थे. 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही