Search

 
 
 

देवघर के नए डीसी शशि कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण

देवघर जिला के 47वें उपायुक्त के रूप में शशि प्रकाश सिंह ने निवर्तमान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से पदभार ग्रहण किया. मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा आमजनों के अलावा सभी स्टेक होल्डर, मीडियाबंधु, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय बेहतर तरीके से स्थापित हो. ताकि एक बेहतर प्रशासनिक माहौल में सभी कार्य संपन्न होता रहे.
 

Deoghar : देवघर जिला के 47वें उपायुक्त के रूप में शशि प्रकाश सिंह ने निवर्तमान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से पदभार ग्रहण किया. मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा आमजनों के अलावा सभी स्टेक होल्डर, मीडियाबंधु, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय बेहतर तरीके से स्थापित हो. ताकि एक बेहतर प्रशासनिक माहौल में सभी कार्य संपन्न होता रहे.

 

आगे उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम पायदान के व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रयास रहेगा. इसके साथ ही धरातल पर सरकार की शत प्रतिशत योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वंचित लाभुकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ा जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही