Search

 
 
 

जामताड़ा : पेड़ से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल

नारायणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बगतरफा गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बगतरफा गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.


घायल युवक की पहचान बिराजपुर गांव निवासी 20 वर्षीय रूपलाल सोरेन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह धनजोरी गांव स्थित अपने मामा के घर से बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बगतरफा गांव के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही