Search

 
 
 

Ranchi News: सीसीएल कर्मी के आश्रित को मिला एक करोड़ रुपये का दुर्घटना मृत्यु लाभ

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कुजू क्षेत्र में शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज (सीएसपी) के तहत दिवंगत कर्मचारी के आश्रित को एक करोड़ रुपए का दुर्घटना मृत्यु लाभ दिया गया. जीएम यूनिट के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में दिए गए.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कुजू क्षेत्र में शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज (सीएसपी) के तहत दिवंगत कर्मचारी के आश्रित को एक करोड़ रुपए का दुर्घटना मृत्यु लाभ दिया गया. जीएम यूनिट के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में दिए गए.

Uploaded Image

यह लाभ कर्मा परियोजना में सहायक (ग्रेड-डी) के पद पर कार्यरत दिवंगत बसुदेव महतो के परिवार को मिला. उनकी माता भोखरी देवी को सीसीएल और पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा. सीसीएल ने बताया कि कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत दुर्घटना मृत्यु लाभ का यह सातवां सफल भुगतान है.

इसे भी पढ़ें: 

अधिकारियों ने कहा कि यह योजना कर्मचारियों और उनके परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा देने का काम कर रही है. इस मौके पर अधिकारियों ने दिवंगत कर्मचारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

 

उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज केवल बैंकिंग सुविधा नहीं, बल्कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत माध्यम है. अधिकारियों ने कर्मचारियों से योजना के तहत मिलने वाले बीमा और अन्य लाभों की जानकारी लेकर उसका पूरा फायदा उठाने की अपील की.

 

कार्यक्रम में कुजू क्षेत्र के  चक्रवर्ती, मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन) रूबी रंजन, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) सुचित्रा मुखर्जी, कर्मा परियोजना के परियोजना पदाधिकारी रमेश्वर मुंडा और स्टाफ ऑफिसर (एचआर) सुमित प्रज्ञ सारंगी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही