Search

 
 
 

सड़क दुर्घटना में मरने वालों के आश्रितों को अब चार लाख रुपये मुआवजा

सड़क दुर्घटना में मरने वालों के आश्रितों को अब चार लाख रुपये मुआवजा मिलेगा. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज हुई राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह फैसला किया गया.
 

Ranchi : सड़क दुर्घटना में मरने वालों के आश्रितों को अब चार लाख रुपये मुआवजा मिलेगा. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज हुई राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में यह फैसला किया गया.

 

बैठक में राज्य में होने वाली सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत को देखते हुए मुआवजा राशि बढ़ाने का फैसला किया गया. प्राधिकार ने इसे स्थानीय आपदा के रूप में चिह्नित करते हुए मृतकों के आश्रितों को चार लाख रुपये मुआवजा देने का फैसला किया.

 

इससे पहले तक सड़क दुर्घटना में मरने वालों के आश्रितों को सिर्फ एक लाख रुपये मुआवजा मिलता था. बैठक में स्थानीय आपदा में मृतकों के आश्रितों को उनके गृह जिला के उपायुक्त के माध्यम से सत्यापित कराकर मुआवजा भुगतान करने का फैसला किया गया. बैठक में राज्य और केंद्र दोनों से किसी एक मद से ही मुआवजे के भुगतान का निर्देश दिया गया.

 

प्राधिकार ने राज्य में पानी में डूबने से होने वाली मौतों को देखते हुए गोताखोरों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया. मुख्यमंत्री ने पुलिस, होमगार्ड और महिलाओं को भी शामिल करने के लिए कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया. फिलाहल 48 गोताखोरों को प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है. प्राधिकार ने इस पर घटनोतर सहमति दी.

 

मुख्यमंत्री ने दुमका, पाकुड़, गोड्डा में तैयार किये जा रहे आपदा मित्र स्कीम से जुड़े स्वयंसेवकों का डेटा बेस तैयार करने का निर्देश दिया. बैठक में राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, सचिव प्रशांत कुमार, सचिव विप्रा भाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही