Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : उपायुक्त ने अंतर्राज्यीय बॉर्डर का किया निरीक्षण, कहा- बिना ई-पास के झारखंड में प्रवेश नहीं

Advertisement
Advertisement

Bokaro :  उपायुक्त राजेश सिंह चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत  बोरियाडीह पंचायत के बोरियाडीह पहुंचकर बरमसीय हाई स्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर का उद्घाटन किया. साथ ही बोरियाडीह पंचायत भवन के समकक्ष प्राथमिक विद्यालय में सीएचसी चंदनकियारी की जांच टीम द्वारा संचालित कोविड जांच शिविर का निरीक्षण कर चिकित्सकों व कर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने उक्त पंचायत के मुखिया देवाशीष सिंह से बात कर पंचायत में कोरोना संक्रमण के अलावे सभी समस्याओं की जानकारी लिया तथा उक्त सभी समस्याएं जल्द समाधान का आश्वासन दिया. साथ ही बंगाल अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सहित कई जगहों का निरीक्षण किया गया.

अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के समीप मुर्गातल एवं वीरखाम का भी किया निरीक्षण

उपायुक्त ने चंदनकियारी प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के समीप मुर्गातल एवं वीरखाम का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान रजिस्टर पंजी को भी देखा तथा उपस्थित दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. उन्होंने उपस्थित दंडाधिकारी को कहा कि बिना ई-पास के कोई भी वाहन जिले में प्रवेश ना करें, इस बात का विशेष ध्यान रखे.

 वीरखाम अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर उपायुक्त ने रजिस्टर पंजी में दर्ज ज्यादा वाहनों का आवागमन को देखने के साथ उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदनकियारी  वेदवंती कुमारी को अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट से गुजरने वाले लोगों को कोविड जांच कराने को कहा. साथ ही उपायुक्त ने उपस्थित दंडाधिकारी से बात कर ड्यूटी में किसी तरह का दिक्कत व परेशानी होने पर तुरंत सूचना देने को कहा. इसपर दंडाधिकारी के द्वारा बताया कि इस चेक पोस्ट पॉइंट पर लाइट की कमी है जो कि रात्रि में ड्यूटी करने के दौरान दिक्कत व परेशानी होती है. इसपर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदनकियारी  वेदवंती कुमारी को उक्त चेक पॉइंट पर लाइट की व्यवस्था करने को कहा.

 ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टेस्ट कराने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि अभी कोरोना का समय है. ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उचित स्वास्थ्य व्यवस्था दिलाना यह हमारा दायित्व बनता है और जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर इसका निर्वाहन भी कर रहा हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसे लोग जागरूक हो रहे है. उन्होंने कहा कि ग्रामसभा एवं मुखिया के साथ मिलकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक  होना तथा सरकार द्वारा एसओपी का पालन कराना है. साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं फैला है और इसके लिए जागरूकता के तहत हमारा प्रचार और ग्रामीणों की जागरूकता है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में नजर रखे हुए हैं और जितनी भी स्वस्थ व्यवस्थाएं उसको दुरुस्त करने में लगी हुई है ताकि हर व्यक्ति जो यदि संक्रमित हो, तो उसको उचित इलाज मिल सके. उन्होंने कहा कि ना तो हमारे पास ऑक्सीजन की कमी है और नहीं दवाई या किसी अन्य चीज की. साथ ही लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है एवं वैक्सीनेशन का काम भी लगातार जारी है.

प्रवासी मजदूरों को दे मनरेगा योजना में काम

उपायुक्त राजेश सिंह ने मुखिया सहित आमजनों से भी मुलाकात की. तथा उनके जनसमस्याओं को सुना. कुछ ग्रामीणों द्वारा वृद्धा पेंशन और चापाकल खराब की बात कही गई. जिसपर उपायुक्त ने बहुत जल्द निराकरण करने की बात कही. साथ ही उक्त पंचायत के मुखिया से उक्त पंचायत में जितने भी प्रवासी मजदूर आ रहे हैं. उनको मनरेगा के तहत काम देने की भी बात कही. ताकि उनके परिवार में किसी तरह का कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो. उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को लेकर  ग्रामीणों को पैनिक न होकर सरकार द्वारा जारी कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन करने को कहा. साथ ही उन्होंने कोरोना टेस्टिंग के प्रति फैलने वाले भ्रम, अफवाह एवं अन्य भ्रांतियों पर विश्वास न करने की बात कही तथा आगे कहा कि किसी भी ग्रामीणों को सर्दी, खासी, बुखार अथवा कोरोना के लक्षण दिखने पर अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना कोविड जांच कराएं, और खुद को सेल्फ आइसोलेट करें.

[wpse_comments_template]

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही